एटीएम से पैसे निकालने का विरोध करने पर हुई मारपीट

पीडि़त युवक ने प्रधान व उसके पिता के खिलाफ दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पैसे निकाल रहे युवक का एटीएम लेकर तीन शातिर युवक पैसे निकालने लगे। जिसका युवक ने विरोध किया। इसी बात पर एटीएम के अंदर मारपीट होने लगी। पड़ोसी दुकानदार प्रधान व उसके पिता ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफा-दफा किया, लेकिन तब तक तीनों शातिर युवक फरार हो गये। पीडि़त युवक ने प्रधान व उसके पिता के खिलाफ शातिर युवकों को भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं युवक का आरोप है कि शातिर उसके पास से दस हजार रुपये लूट ले गये।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी शिवम जाटव पुत्र दुर्योधन जाटव दिनेश जाटव पुत्र रोशन लाल के साथ बहन की शादी के लिए नवाबगंज कस्बा चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी उनके बताए मुताबिक तीन अज्ञात युवक आए और एटीएम कक्ष में घुस गए तथा वह अपना एटीएम लगने लगे। जिस पर पीडि़त के बताए अनुसार उन्होंने बताया कि मेरा एटीएम नहीं लग पा रहा है। आपने अपना लगाया,तो युवक ने कहा नहीं। जिसे पर आए हुए आरोपियों ने कहा कि मैं आपका एटीएम लगा दूंगा यह सुनकर पीडि़त ने अपना एटीएम दे दिया। इसी बीच युवकों ने पीडि़त का एटीएम बदलकर पैसेे निकालने की कोशिश की, जिस पर पीडि़त ने विरोध किया, तो एटीएम कक्ष के अंदर ही मारपीट होने लगी। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिस पर एटीएम से लगी दुकान के मालिक एक ग्राम प्रधान तथा उनके पिता ने मामले को रफा दफा कराया। इसी दौरान आरोपीगण मौका पाकर भाग चुके थे। वहीं परीडि़त ने ग्राम प्रधान तथा उनके पिता पर आरोपियों को भगाने का आरोप लगाया तथा ग्राम प्रधान के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने में दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर ग्राम प्रधान को खरी खोटी सुनार्इं और मौके से चले आए। वहीं थाना पुलिस के दरोगा हलका इंचार्ज गिरीश चंद्र ने बताया की मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *