दस रूपया के चक्कर में हुई मारपीट, तेरह घायल, दो रेफर

एक दिन पहले दस रूपया के चक्कर में युवती के साथ की थी मारपीट
सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आज सुबह फिर हुई मारपीट
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी मेराज की पत्नी मेहनाज ने रविवार की शाम पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी पुत्री निगार उम्र लगभग चार वर्ष के हाथ में दस के नोट के साथ खेल रही थी। उसी समय पड़ोस के मुश्ताक की पुत्री दस का नोट लेकर भाग गई। मैनाज पुत्री निगार रोने लगी, तो मैनाज की दूसरी पुत्री तैयबा को मुश्ताक के घर शिकायत की बात कहकर भेजा था। उससे पहले मुश्ताक के परिजनों ने तैयबा को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। जिससे उसके गम्भीर चोटें आई थीं। पुलिस ने तैयबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टर विकास पटेल ने हालत गंभीर देखकर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। आज सुबह जब मैनाज अपनी पुत्री को देखने लोहिया के लिए तैयार हो रही थी, तभी पड़ोसी ने एकाएक लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें मैनाज मेराज, शाकिर, तरन्नुम, फलक, इन्तजार, रूकसार, निहाल, अकील, अमना पत्नी लालू, लालू तथा तैयबा जो रविवार की शाम को घायल हुई थी। जिन्हें डाक्टर ने सोमवार को रेफर किया है, जबकि तैयबा को रविवार की रात में ही रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया। दूसरे पक्ष से किसी ने तहरीर नहीं दी है न ही किसी का मेडिकल परीक्षण हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया की मारपीट में कई लोग घायल हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *