तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कंपिल, समृद्धि न्यूज। दो पक्षों में हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। जिला पंचायत सदस्य ने वहां से भागकर जान बचाई। बचाने आए स्वजनों को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह होलिका दहन के बाद घर वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही पुष्पेंद्र, शैलेन्द्र, विकास व शिवसिंह किसी बात को लेकर राधेश्याम के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट में बीच बचाव करने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भाग रहे जिला पंचायत सदस्य को रास्ते में समर सिंह, राजबहादुर, गंधर्व उर्फ गब्बर, धर्मेंद्र, दुर्योधन, गिरीश चंद्र, अंकित व अमित ने पकड़ लिया। बचाने आए स्वजनों मोहर सिंह, बलवीर, नीलेश, ओमवीर, अमित, अखिलेश, मनोज, वैभव को भी दबंगों ने लाठी-डंडों व ईट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बीच बचाव करने गये पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ की मारपीट
