अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मक्का की फसल में आवारा जानवरों के घुस जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्षों के दो लोगों घायल हो गये। उनका पुलिस ने मेडिकल कराया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी जोधन पुत्र प्यारेलाल की मक्का की फसल गांव के पास में खड़ी है। आरोप है कि घनश्याम पुत्र रामपाल के द्वारा अन्ना गौवंश उसके खेत में घुसा दिये गये। जिस पर मारपीट होने लगी। घनश्याम ने बताया कि वह अपने खेत की तरफ जा रहा था, तो दूसरे पक्ष के लोग जुआ खेल रहे थे। मैं देखने लगा तो उनके लडक़े राजन पुत्र जोधन के द्वारा मेरा मोबाइल छीन लिया और गाली गलौज करने लगा। जिससे दोनों पक्ष में झगड़ा होने लगा। मारपीट में जोधन व दूसरे पक्ष के घनश्याम घायल हो गये। दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मक्का की फसल में जानवर घुसने पर मारपीट
