फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत जिला अस्पताल फतेहगढ़ की टीम द्वारा विद्यालय में बच्चों को दवा खिलायी गई। फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी संदीप कुमार की निगरानी में बच्चों को दवा वितरित की गई। सहायक अध्यापक व प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि यदि संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर किसी भी स्वस्थ्य व्यक्ति का रक्त चूस्ती है तब व्यक्ति के रक्त में माइक्रो फाइलेरिया नामक लार्वा चले जाते है। वह व्यक्ति की लसिकावाहनियों में वृद्धि करते ही और लसिका वाहनियो का अवरुद्ध कर देते है। जिस कारण हाथ या पैर फूल कर हाथी जैसा लगने लगता है। फाइलेरिया को हाथीपॉव कहा जाता है। बचाओ के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर भगाने के लिए दवाइयां छिडक़े और साफ-सफाई रखे और घर में तथा आसपास पानी इक_ा न होने दे। फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य चन्द्रपाल, सतेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र गौर, संतोष कुमार सरोज व फाइलेरिया टीम के अरविन्द कुमार, गजराज सिंह, महेन्द्र बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज में बच्चों को खिलाई गयी फाइलेरिया की दवा
