पुत्रवधू के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति की मृत्यु के बाद पत्नी सोने-चांदी के जेवरात लेकर अपने घर चली गयी। जिसकी पीडि़ता ने पुत्रवधू को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आयी। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला खैरबन्द ढिलावल निवासी नन्ही देवी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम न्यायालय में अपनी पुत्रबधू मालती पुत्री विशुन दयाल निवासी भटपुरा अलीगंज जनपद एटा के खिलाफ याचिका दायर की। जिसमें बताया कि मेरे पति की केंसर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मेरे पुत्र राज शाक्य की शादी मालती के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। मेरे पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ पति धर्म का पालन करते हुए अपना कर्तव्य पूर्ण किया। 17 नवम्बर 2022 को राज शाक्य की दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। 20 मई को मेरी पुत्रवधू मालती बगैर बताए घर से निकल गयी। मेरी पुत्री प्रिया ने रोकने के बहुत कोशिश की, परन्तु मालती नहीं रुकी। उसके बाद मेरा दूसरा बेटा कुनाल मोटर साईकिल से लेने गया, लेकिन वह वापस नहीं आई। वह अपना समस्त सोने की ज्वैलरी व एक मोबाइल, नगदी साथ ले गयी। उसके बाद पुलिस को तहरीर दी, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्डर्ड डाक द्वारा प्रर्थना पत्र भेजा। उसके न्यायालय की शरण ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *