
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट पेश करके प्रदेश के समग्र विकास का खाका खींचा है। बजट में शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन योजना के लिए 36 हजार करोड़ की व्यवस्था से प्रदेश के जरूरतमंद विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। लडि़कयों की शादी, पढ़ाई, सुरक्षा के लिए तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छी-अच्छी योजनाएं लाई गई हैं। इनमें से मुख्य रूप से सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन पर काफी अच्छे बजट की व्यवस्था की गई है। यह बात भाजपा संयोजक चुनाव प्रबंधन/भूतपूर्व बैंककर्मी मुकेश गुप्ता ने कही।
पर्यटन के क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश से इससे जुड़ा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तरक्की करेगा। जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना योजना से निकट भविष्य में प्रदेशवासियों को वास्तव में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छे स्तर की और आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। कृषि क्षेत्र में नेचुरल फार्मिंग तथा किसान पाठशालाओं की स्थापना होने से कृषि क्षेत्र का विकास होगा और कृषक लाभान्वित होंगे।
