
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे परिजनों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गये और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज निवासी रामपाल राठौर के पुत्र दिलीप राठौर का गुरुवार को विवाह है। जिससे घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे हैं। दिलीप के परिजन सुबह घर पर गैस पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी।
आग लगने की जानकारी होने पर परिजनों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना दमकल विभाग को दी। व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव को खबर मिली तो वह भी अपने सहयोगी माजिद अली, बंटू खान आदि के साथ मौके पर पहुंच गये और आग बुझाने में सहायता की। काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों का कहना था कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
