कबाड़ विक्रेता के घर में लगी आग, घरेलू सामान जला

नवाबगंज,समृद्धि न्यूज। कबाड़ विक्रेता के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। ग्रामीणों ने समरसेबिल चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बावजूद घर का अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ गया।
कस्बा नवाबगंज के बरतल वाली गली निवासी बी0के0 उर्फ विनोद कुमार राठौर पुत्र करोड़ी लाल कबाड़ का काम करता है। गुरुवार को बी0के0 राठौर किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी शाम 3.00 बजे लगभग संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में आग लग गई। आग की लपटें जब निकलीं तो पड़ोसियों को जानकारी हुई, तो एकदम चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम खान सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने-अपने घर की समरसेबिल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वही कस्बा इंचार्ज ने दमकल को सूचना दी, लेकिन तब तक भारी संख्या में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम खान, लाइनमैन प्रमोद कुमार, रजनीश राठौर, हरनाम सिंह बाबा, सभासद राहुल यादव, कुदरतुल्ला, मुल्लाजी सहित भारी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल सचिन मिश्रा को दे दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल सचिन मिश्रा ने बताया कि अभी-अभी सूचना मिली है। उच्च अधिकारियों को सूचना प्रेषित की जा रही है और पीडि़त को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *