फायर ब्रिगेड इंचार्ज ने झोपड़ी के अंदर चूल्हा व गैस न जलाने की दी नसीहत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया में शुभारंभ होने से पहले ही जिला प्रशासन ने निर्देश दिये थे कि कोई भी झोपड़ी के अंदर चूल्हा आदि न जलाये। यह निर्देश सुरक्षा की दृष्टि से दिये गये थे। बीते वर्ष खाना बनाने के दौरान आग लग गयी थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था, लेकिन मेला प्रशासन की ढिलाई के चलते बीते दिन गैस सिलेंडर लींकेज होने पर पुल के नीचे फेंक दिया था। जिसके बाद मेला प्रशासन चेता और गुरुवार को फायर ब्रिगेड के इंचार्ज बी.एल.यादव व शिवम ने दुकानदारों व कल्पवासियों को जागरुक किया। साथ ही निर्देश दिये कि कोई भी चूल्हे अथवा सिलेंडर पर खाना झोपड़ी के अंदर न बनाये। अन्यथा आग लगने आदि की घटना घट सकती है। वहीं कल्पवासियों ने कहा कि वह तो खाना बाहर बनाते हैं। फायर ब्रिगेड के इंचार्ज ने पूरे मेले में घूमकर दुकानदारों व कल्पवासियों को जागरुक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *