
दीवार तोडक़र बुझायी गयी आग, ईवीएम मशीनें भी जलीं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जिससे हडक़ंप मच गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीतर जानने का रस्ता सुरक्षित ना होने पर निर्वाचन कार्यालय की दीवार को तोड़ा गया। आग से ईवीएम जलने की भी जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को अचानक निर्वाचन कार्यालय में आग लग गयी। आग लगनेसे उसका धुआं भवन की खिड़कियों से बाहर आया, तो लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। जिसके मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल को ही मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद दमकल नें कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और निर्वाचन कार्यालय से ही चुनाव के कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं। इस समय निर्वाचन कार्यालय में आग लगने की घटना नें सबको सकते में डाल दिया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गयी है। जो अपनी रिपोर्ट देंगी। कुछ ईवीएम मशीनं जो ठीक नहीं थीं वह रखी थीं। वह ही जली हैं।
