कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शार्टसर्किट से चीनी मिल के जीएम कार्यालय में आग लग गयी। जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक कई आवश्यक अभिलेख आग की भेंट चढ़ गये।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में अचानक शार्टसर्किट से जीएम कार्यालय में आग लग गयी। आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरा का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कम्प्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर, अभिलेख सहित जीएम कार्यालय के सम्पूर्ण लेखा जोख जल गया। वहीं जीएम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग शार्टसर्किट से लगी थी।
शार्टसर्किट से चीनी मिल के जीएम कार्यालय में लगी आग
