कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी की घटना पर पाया गया काबू
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी सूर्यकांत के घर पर उस वक्त सिलेंडर में आग गई, जब महिलाओं ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया।

घटना के संबंध में बताया गया है घर में गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद कस्बे की एक दुकान से दूसरा सिलेंडर खरीदकर लाया गया था। शाम के वक्त खाना बनाने के लिए जब महिलाओं द्वारा गैस चूल्हा जलाया गया, तो अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर धू-धू कर जलने लगा। इस घटना के बाद घर परिवार में अफरा-तफरी मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में लोगों ने साहस का परिचय देते हुए जैसे तैसे मिट्टी बालू आदि डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की ऊंची -ऊंची उठती लपटें बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी। लोगों द्वारा सिलेंडर बाहर खींचा गया। कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आगजनी की घटना पर काबू पाया गया। परिजनों के अनुसार गैस सिलेंडर लींक था। जांच के दौरान गैस सिलेंडर से लींक हो रही थी। पीडि़त परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए कहा बड़ा हादसा होने से टल गया।