बसपा नेता अनुपम दुबे के मकान के स्टोर रुम में लगी आग

फतेहगढ़ कोतवाल मौके पर पहुंचे, दमकल ने बुझायी आग शार्टसर्किट से आग लगना बताया गया, घरेलू सामान जला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे के मकान के स्टोर रुम में शार्टसर्किट से आग लग गयी। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ0 अनुपम दुबे के मकान के स्टोर रुम में शार्टसर्किट से आग लग गयी। जिससे स्टोर में रखे गद्दे, पुराने कपड़े जलने लगे। खिड़की से धुआ निकलने लगा। पड़ोसियों ने जब खिड़की से धुआं निकलता देखा, तो उसकी जानकारी परिजनों को दी। जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पहले तो लोगों ने स्वयं आगे बुझाने की कोशिश की, सफल होने पर फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताते चलें कि जिस स्टोर रुम में आग लगी थी, उसमें बच्चों के पटाखे रखे हुए थे। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *