
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिश्रमा पति स्वर्गीय खुशीराम निवासी ग्राम नूरपुर थाना मऊदरवाजा के यह बिश्रामा खाना बना रही थी तभी अचानक आग लग गई जिससे उसके घर में रखा सारा सामान व नगदी भी जल गया देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया जिससे घर के ऊपर पड़े छप्पर में भी आग लग गई जिसमे वृद्ध महिला के झोले में रखे तीन हजार रुपए 7 हजार की बीड़ी भी जल गई| आग लगने की जानकारी रायपुर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मिली घटना स्थल पर पहुँच कर गांव वालो की मदद से आग पर काबू पाया|
