ढ़ाई बीघे पुआल के साथ 15 कुंतल धान जलकर हुई राख
हलिया (मिर्ज़ापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदऊर गांव के गोविंदिया मजरे में रविवार शाम धान की थ्रेसरिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे पुआल सहित धान में आग लग गयी जिससे सब कुछ जल गया वहीं बगल में बंधी भैंसों की आग की लपटों से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से समर सेबल चला कर आग बुझाया गया। थाना क्षेत्र के बेदऊर गांव के गोविंदिया मजरा निवासी रविंद्र कुमार व अनिल दोनों सगे भाइयों की खलिहान में रखी धान की थ्रेसरिंग हो रही थी। उसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग विकराल रूप पकड़ लिया जिससे 15 कुंटल धान व ढाई बीघे का पुआल जल गया। खलिहान के बगल में खूटें पर बंधी तीन भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने जनरेटर चलाकर समरसेबल से आग को बुझाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल को आगजनी की सूचना दे कर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
धान के थ्रेसरिंग के दौरान शार्ट सर्किट से लगी आग
