समृद्धि न्यूज। लखनऊ में मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग गई है। हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। बिहार के पटना से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर बस दिल्ली आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेगूसराय बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस संख्या: यूपी-17एटी/6372 में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोडक़र बाहर निकाला गया। दमकल की गाडिय़ों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण लोग फंस गए थे। बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर थे, हालांकि कोई भी सिलेंडर फटा नहीं। एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। डबल डेकर बस में लगी आग को आधा दर्जन दमकल वाहनों से बुझाई गयी। बस में सवार यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हुआ। बताया गया बस में लगभग ८० लोग सवार थे।
मृतकों में
लख्खी देवी (उम्र 55 वर्ष) पत्नी अशोक मेहता
सोनी (उम्र 26 वर्ष) पुत्री अशोक महतो
देवराज (उम्र 03 वर्ष) पुत्र रामलाल
साक्षी कुमारी (उम्र 02 वर्ष) पुत्री रामलाल
एक अज्ञात पुरुष