डूडा की पुरानी बिल्डिंग में लगी आग, अनुपम दुबे की कुर्की का सामान राख

आग लगी या लगायी गयी, इस बिन्दु पर जॉच कर रही इलाका पुलिस
एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डूडा विभाग की पुरानी बिल्डिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। बिल्डिंग से धुआं उठता देख पूर्व सभासद ने इसकी जानकारी डूडा अधिकारियों को दी, तो अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। बताते चलें कि पुरानी बिल्डिंग में माफिया अनुपम दुबे की कुर्की सामान रखा था जो जलकर राख हो गया।फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब ४ बजे डूडा कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में आग लग गयी। पूर्व सभासद रावेश मिश्रा व अन्य लोगों ने जब बिल्डिंग से धुआं उठता देखा, तो घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी सहित तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की करीब तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गयीं। आग इतनी विकराल थी कि कई घंटे आग बुझाने में लग गये। तब कहीं जाकर आग पर काबूू पाया जा सका, लेकिन तब तक इसमें रखा माफिया अनुपम दुबे के होटल गुरुशरणम पैलेस की कुर्की का समस्त समान जलकर राख हो चुका था। जिसमें सोफा, एसी, फर्नीचर आदि शामिल है। आग कैसे लगी, यह जॉच का विषय है। फिलहाल लोग आगजनी की घटनाओं को लेकर तमाम तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *