महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 19 के टेंट जले

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है. यह आग महाकुंभ के सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टेंटों में लगी थी. आग ने कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है. राहत की बात रही है कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. महाकुंभ में अभी भीड़ का आना जारी हैं. वीकेंड के चलते लाखों लोग महाकुंभ में पहुंचे. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर रहे हैं. वीकेंड में भीड़ को देखते हुए महाकुंभ को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया हैं. प्रयागराज की सभी सीमाओं पर बाहर से आने वाली वाहनों को रोक दिया गया हैं. प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है. सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी है. किसी की जान का नुकसान या कोई घायल नहीं हुआ है.

DIG ने क्या कहा?

प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी है। किसी की जान का नुकसान या कोई घायल नहीं हुआ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *