
थानाध्यक्ष व दो दमकल की गाडिय़ा भी मौके पर
चालक बोला: छह माह पूर्व ली थी गाड़ी, किस्त जमा करने जा रहा था फर्रुखाबाद
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अचानक चलती ईको कार में आग लग गय गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोसपुर नागर निवासी सुनील पुत्र छुटकून्नू अपनी ईको कार से फर्रुखाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुर्जरपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक कार में आगे इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। यह देख ड्राइवर सुनील ने गाड़ी को सडक़ किनारे खड़ा किया, तब तक आग ने तेजी पकड़ ली। गाड़ी में आग लगी देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल एवं दरोगा नरसिंह यादव ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुुंच गयी और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गाड़ी मालिक सुनील ने बताया कि उसने पिछले छह माह पूर्व ही कार किस्तों पर ली थी और गुरुवार को इसकी किस्त जमा करने फर्रुखाबाद जा रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी में आग लग गयी और जलकर राख हो गयी।
फोटो
