कीटनाशक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात कीटनाशक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गयी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरी खेड़ा में बीती रात स्थित कैमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने से भयंकर आग लग गई। यह फैक्ट्री खेतों में प्रयोग होने वाले कीटनाशकदवाइयां एवं पैरासाइड्स बनाने का काम करती थी। आज देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम गाडिय़ों सहित मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *