शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज

समृद्धि न्यूज। नवरात्रि का पहला दिन शैलपुत्री: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है, जो कि मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन लोग घटस्थापना यानी कलश स्थापना भी करते हैं।

आश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, राष्ट्र उन्नति और कल्याण का प्रतीक है। इसके अलावा इस तिथि पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र योग का संयोग बन रहा है।

नवरात्रि के दौरान आप हर दिन मां दुर्गा के नौ रूपों के अनुसार विभिन्न रंगों के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है और इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि के पहले दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, साहस, संयम और संकल्प से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!

A screenshot of a tweet from Narendra Modi. The tweet text in Hindi and English is visible, mentioning Navratri greetings and wishes for strength and faith. The profile picture shows Narendra Modi.

कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *