मत्स्यजीवी सहकारी अध्यक्ष वीरु साहनी ने बैठक कर दिये दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निरीक्षण भवन में वीरू साहनी सभापति मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछुआ समुदाय का दुर्घटना बीमा कराए। जनपद की कई समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। हुसैनपुर नोखड़ा कमालगंज के समिति के प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उनके तालाब में पानी कम है। ग्राम सभा बिजोरी कायमगंज के पटटाधारक ने शिकायत की कि वहां पर उसके पटटे पर अवैध कब्जा किया हुआ है, सभापति ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ कैंप लगाने के निर्देश दिये। लोगों को जागरूक करें, मछुआ समुदाय के लोगों के बीमा कराए, एनएफडीपी पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराए, केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित करें, जनपद में 11 समितियां है। जनपद में गंगा नदी की लंबाई 105 किलोमीटर है। उन्होंने नवीन समिति बनाने के लिए निर्देश दिए। कंपनी की बनाई हुई नाव की गुणवत्ता खराब निकालने के कारण उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं नाव बनाएं। सब्सिडी उनके खाते में स्थानांतरित की जाएगी। समिति नियमों के अनुसार ही बनाएं। उन्होंने कहा ग्राम सभा के एक हेक्टेयर के तालाब पर 1 लाख 60 हजार रुपए का लोन मिलने का नियम है, एक समिति में 30 लोग हो सकते हैं। एक प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उसने आवेदन किया, परंतु उसका केसीसी नहीं बना। इस पर सभापति ने एलडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। माह में न्यूनतम दो बार कैंप लगाने के निर्देश दिए। कायमगंज के तीन तालाब हैं इनकी नीलामी नहीं हो सकी है। नगला हूसा अमृतपुर के सौरभ मिश्रा ने पटटा किए हुए तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्होंने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सदर क्षेत्र में पटटेदार के तालाब के सही सीमांकन की शिकायत आने पर उन्होंने उचित सीमांकन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब तालाबों की 100 प्रतिशत नीलामी कराए। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर न्यायिक व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *