
*मौके पर बरामद 200 लीटर लहन को पुलिस ने किया नष्ट
नवाबगंज समृद्धि न्यूज़। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कर शराब की भट्टी सहित 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 200 लीटर लहन नष्ट कर दिया।
पुलिस के संयुक्त अभियान में बीती रात एसआई राहुल कुमार ने बेग बघार नाला के पास से अमित कुमार निवासी महमदपुर रावी, विशाल कुमार निवासी मामापुर थाना कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 20 लीटर कच्ची शराब व भट्टी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 200 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कर दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने ग्राम कुतुबुद्दीनपुर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास रविंद्र कुमार निवासी ममापुर कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस ने रिंकू निवासी महरुपुर रावी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अजीत निवासी ममापुर को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
