एचटी लाइन की भेंट चढ़ी पांच बीघा गेहूं की फसल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एचटी लाइन की निकली चिंगारी से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी संपत कुमार पुत्र शिवकुमार व कृष्णपाल पुत्र जगदीश के खेतों के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। सोमवार को दोपहर एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में जा गिरी। जिससे गेहूं की सूखी फसल धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा फायर ब्रिगड को भी घटना की सूचना दी गयी। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचंी, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गयी थी। इस घटना से आसपास के किसानों में हडक़ंप मच गया। उनका कहना था कि कहीं उनके खेत में भी आग न लग जाये। ग्रामीणों ने बताया की खेतों में विद्यत लाइन के तार काफी नीचे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जिसका नतीजा है कि गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कई महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल गयी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल श्यामबाबू ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *