नगर पंचायत संकिसा के पांच सभासद भाजपा में हुए शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संकिसा नगर पंचायत के पांच सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार को पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पति राहुल राजपूत, पूर्व प्रधान अतुल दीक्षित की उपस्थिति में पांचो सभासदों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने सभी को माला व पटुका पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया नगर पंचायत संकिसा के सभासद अनुत कुमार, सभासद अजीत कुमार दिवाकर, सभासद मीना पाल, सभासद सीमा बाथम, सभासद सुमन कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, डा0 रजनी सरीन, श्वेता दुबे, रमला राठौर, चेयरमैन पति राहुल राजपूत, दिनेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *