पांच दिवसीय रंग कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की पांच दिवसीय रंग कार्यशाला का उदघाटन संस्था उपाध्यक्ष राकेशानन्द ने भगवान नटराज का पूजन व मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया। संस्था प्रमख राज गौरव पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यशाला प्रशिक्षक अमित सक्सेना निर्देशक नक्श थियेटर ने कहा कि कार्यशाला में लेखक मीराकांत द्वारा लिखित नाटक भुवनेश्वर-दर-भुवनेश्वर की तैयारी प्रशिक्षार्थियों से करवाकर प्रस्तुति दी गई। मुम्बई के ऑडिटोरियम में ७ जून को कार्यक्रम होगा। जिसमें बॉलीवुड व टीवी के कलाकार उपस्थित रहेंगे। नाटक सोशल कैटेगरी का होगा, जो मुम्बई में शायद एक ही दो टीमों के द्वारा किया जाता है। अब फर्रुखाबाद में कोई टीम इस नाटक को करके जनपद का नाम ऊंचा करेगी। उपाध्यक्ष राकेशनान्द ने कहा कि सभी वेस्ट से वेस्ट देने का प्रयास करें। कार्यशाला में प्रशिक्षण वालो में धीरज मौर्या, दिलीप कश्यप, राज गौरव, शिवम राठौर, डा0 नवेद अलीम अंसारी, संध्या पान्डेय, सत्या, अमित आदि उपस्थित रहे जो नाटक के किरदारों की भूमिका निभायेंगे। नक्श की पूरी टीम रूप सज्जा में नेहा सक्सेना, ड्रेस सज्जा में संध्या पाण्डेय संगीत में राज गौरव, बैंक स्टेज में सभी लोग सहयोग करेंगे। प्रशिक्षार्थियों ने अभी से पूरी लगन व मेहनत के साथ तैयारी शुरु कर दी है और अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन देने के लिए भगवान नटराज व मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *