पांच दिवसीय पीस एजुकेशन कार्यक्रम का हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांच दिवसीय पीस एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन आवास विकास स्थित कृष्ण देवी बालिका डिग्री कालेज में समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ0 रूबी यादव द्वारा किया गया एवं डॉक्टर सर्वेश शाक्य राजकीय महाविद्यालय बिहार की प्राचार्या एवं उनकी टीम के द्वारा संचालन किया गया। प्रखंड विद्वान प्रेम रावत की प्रेरणादायक संस्था पीस एजुकेशन प्रोग्राम द्वारा छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच दिनों से चल रहे कार्यक्रम में चिंतन, मनन प्रेरणा के लिए दस विषय रखे गये, जिनमें सर्व प्रथम शांति के ऊपर चर्चा हुई। सराहना, आंतरिक शक्ति, अपने आपको जानना, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन, आशा और तृप्ति चर्चा के विषय रहे। प्रतिदिन दो सत्र में कार्यक्रम चला। प्रथम सत्र 11 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय सत्र 12:15 से 1:15 बजे तक चला। छात्राओं को इन विषयों की गंभीरता के साथ-साथ प्रतिदिन स्वलपाहार भी मिला। शांति से आरंभ हुआ कार्यक्रम तृप्ति पर पहुंचकर समाप्त हुआ। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और विभिन्न विषयों की चर्चा का लाभ प्राप्त किया और बहुत कुछ बदलाव महसूस किया। पीस एजुकेशन प्रोग्राम में कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 अरिमर्दन सिंह, अनुराग यादव एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों सहित लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *