अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। दो तेज रफ्तार बाइकों की भिडं़त में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के कलान रसोईया निवासी 40 वर्षीय लाला राम पुत्र रामस्वरूप अपने 22 वर्षीय पुत्र संजीव के साथ फर्रुखाबाद की तरफ से अपने घर कला जा रहे थे। वहीं सामने से अमृतपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र शिवपाल, 35 वर्षीय पत्नी ज्योति और 5 वर्षीय पुत्र के साथ फर्रुखाबाद शादी के कपड़े लेने जा रहे थे। उसी दौरान दोनों बाइक सवारों की ग्राम मोतीपुर के निकट आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डा0 अमित वर्मा ने लालाराम व संजीव की हालत गंभीर होने पर जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
