
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कुतुबुद्दीनपुर पूड़ी बेलने जा रही आधा महिलाएं एवं एक पुरुष टेंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हेें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज से टेंपो में बैठकर कुतुबुद्दीन पूड़ी बेलने जा रहीं राधा रानी पत्नी हरिराम, मंदावती पत्नी पिंकू, हीरावती पत्नी फूल सिंह, ऊषा देवी पत्नी सुग्रीव कुमार तथा पुरुष सुग्रीव उम्र करीब 55 वर्ष ग्राम बरतल कलावती मंदिर के पास टेंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल घायल हो गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें राधा रानी पत्नी हरिराम निवासी नवाबगंज एवं सुग्रीव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। —————
