देवघर: बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, पांच कांवडिय़ों की मौत

देवघर/रांची: झारखंड के देवघर में मंगलवार तडक़े हुए हादसे में पांच कांवडिय़ों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की भयावहता और घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढऩे की आशंका है। देवघर की बाबा धाम नगरी में बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही कांवड़य़ों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच कांवरियों की मौत हो गई। करीब एक दर्जन कांवडिय़ों घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दुमका जोन को इंस्पेक्टर जनरल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में पांच कांवडिय़ों की मौत हुई है और कई घायल हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर है। जिला प्रशासन ने नजदीकी सरकारी और अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक पुलिस एसपी लक्ष्मण प्रसाद ने दावा किया है कि मृतकों का आंकड़ा पांच से भी ज्यादा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *