लखीमपुर खीरी सडक़ हादसे में पांच की मौत

लखीमपुर खीरी: सडक़ हादसे मे पांच की मौत हो गई। ढखेरवागिरजापुरी हाईवे पर तेज रफ्तार कार सीधे नहर में जाकर गिर गई। इस हादसे में 5 की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को के्रन और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला निकाला। पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास देर रात शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गईए,जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। कार में सवार जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम पुत्र बल्लू निवासी घाघरा बैराज, लालजी पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला पुत्र अज्ञात निवासी गिरजापुरी, सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच, लखीमपुर से शादी निपटाकर कार से बहराइच जनपद की तरफ वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा सायफन के पास चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सायफन में जा गिरा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ। पुलिस ने कार को के्रन और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला निकाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया होगा, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *