
समृद्धि न्यूज। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे देश से रामभक्त कुछ न कुछ अयोध्या भेज रहे है। कोई 120 फिट की धूपबत्ती तो कोई घंटा, इत्र आदि भेज रहे है। वहीं उज्जैन स्थित भगवान महाकाल मंदिर से अयोध्या श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के लिए 5 लाख लड्डू तैयार हो रहे है। इन लड्डूओं के 5 लाख पैकेट बनाये जा रहे है और भेजने के लिए 3 ट्रक लगाये गये है। लड्डू के प्रसाद को तैयार करने के लिए जोरसोर से तैयारी चल रही है। लड्डूओं को बनाने के लिए करीब 100 कारीगर काम में लगे हुए हैं। 16 जनवरी से लड्डूओं का प्रसाद को भेजने का काम शुरु कर दिया जायेगा। सूत्रों की माने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव की इच्छा पर यह तैयारी की जा रही है।
