समृद्धि न्यूज। हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-9 पर सुबह 4 बजे एक भीषण सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के तौर पर सामने आई है। 6 में से 5 लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है और उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक युवा थे और कार में सफर कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिकए सडक़ हादसा सुबह 4 बजे के करीब उस वक्त आमने आया जब कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए ह, बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को संभाला और क्षतिग्रस्त थार को हटवाया। पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगडऩे से गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई।
