मंडलीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडलीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में जनपद की टीम चैंपियन बनी। 5 खिलाडि़य़ों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। शुक्रवार को जी0एन0के0 इंटर कालेज सिविल लाइन कानपुर में मंडलीय विद्यालयी कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 5 खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम में स्थान पक्का कर जनपद को टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी दिलाई। कोच के रूप में संजीव कटियार ने टीम को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया। मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर तक के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज, दीपक, श्याम सुंदर कंपोजिट विद्यालय, अर्जुन, प्रशांत का चयन किया गया।
पांच खिलाडिय़ों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
