नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारी ने राजस्व कर्मियों के साथ जनता की समस्याएं सुनीं। भूमि संबंधी आयीं दर्जनों शिकायतों में मौके पर पांच समस्याओं का निस्तारण किया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार ने अपने अधीनस्थों तथा क्षेत्र के राजस्व कर्मियों के साथ जनता की समस्याएं सुनीं। जिसमें दूरदराज से आये लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें थाना प्रभारी के समक्ष रखीं। जिसमें अधिकतर समस्यायें भूमि से संबंधित थीं। इस मौके पर पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। खबर लिखे जाने तक थाना समाधान दिवस में कोई भी उच्च अधिकारी नहीं आए थे। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार, कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम, दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा इंद्रजीत सिंह तथा बवना चौकी इंचार्ज के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक लेखपाल सचिन मिश्रा, असली राजपूत, अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।
थाना दिवस में पांच समस्याओं का हुआ समाधान
