उनाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज जैतीपुर संपर्क मार्ग पर ट्रक चालको व राहगीरों सहित वाहन चालकों से चर्च स्कूल के पास लखनऊ नंबर के एक ऑटो से आईं पांच महिलाओं की टोली, सड़क पर खड़ी होकर खुलेआम अवैध वसूली कर रही थीं। जबकि यह महिलाएं खुद को किसी सहायता समूह या प्रशासनिक दल से जोड़ने की झूठी बात कर रही थीं और जबरदस्ती पैसे ऐंठ रहीं थीं। राहगीरों ने जब इसका विरोध किया तो इनका लहजा आक्रामक हो गया और माहौल डरावना बन गया।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर नवाबगंज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुई महिलाएं गुजरात के अहमदाबाद जिले की रहने वाली हैं:
- चंची वारों (27), पत्नी आकाश वारों
- काजल वारों (25), पत्नी भोन्तू वारों
- सपना वारों (30), पत्नी श्याम वारों
- खुशबू वारों (22), पत्नी कमल वारों
- रीना वारों (25), पत्नी विनोद वारों
पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो शायद कोई बड़ी घटना हो जाती, ऐसा कहना है एक ट्रक चालक का है।
