मंडी समिति सातनपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण समारोह का हुआ आयोजन

समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर झंडारोहण समारोह का आयोजन अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन सुधीर वर्मा , रिंकू , के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ , जिसमें बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ समारोह झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया गया , फिर भारत माता की जय , वंदेमातरम व आजादी में बलिदानी शहीदों के गगनभेदी नारे लगाए गए , बाद में अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू के द्वारा सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया , झंडारोहण समारोह में प्रमुख रूप से हरीनरायन यादव , बेचेलाल वर्मा , लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम राजपूत , भाजपा नेता डा धर्मेन्द्र राजपूत , अरविन्द राजपूत , सुरजीत सिंह,अजय राजपूत फौजी , मलिखान सिंह , रामलडैते राजपूत , रामनरेश फौजी , दीपू कटियार , अमरदीप शाक्य , राम सरकार , रामरहीस राजपूत , महेशचंद्र राजपूत , राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *