राजेपुर, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदन गणेशपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष) के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, देशभक्ति नाटक मंचन एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा प्रधानाचार्य ने बच्चों को सफलता के बारे में बताया और शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है कि शिक्षा से ही व्यक्ति महान बनता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमको आजादी मिली थी। इस आजादी में न जाने कितने वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दे दी। तब जाकर हमें यह दिन देखने को मिला। हमें भी अपने शहीदों के बताये हुए रास्ते पर चलना होगा।
किसान उ0मा0वि0 में किया गया ध्वजारोहण
