समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बारिश के चलते ट्रैक पर पानी भरने से मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 250 से अधिक फ्लाइटें भी लेट हो चुकी है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से कहा है कि आगामी 48 घंटे बेहद अहम हैं, वे सावधानी बरतें।
मुंबई में मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गई है। सडक़ों से लेकर लोकल ट्रेन सेवाएं, जिन्हें मुंबई की जीवन रेखा कहा जाता है वह भी पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई हैं। कुर्ला रेलवे स्टेशन की स्थिति इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां मेन लाइन पर पानी भर जाने से लोकल ट्रेनें जहां कीं तहां खड़ी हुई है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव हुआ।
वीडियो विरार इलाके से है। pic.twitter.com/QqAaqWjZ0z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
इस कारण सैकड़ों यात्री मजबूरी में पटरियों पर चलते हुए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाते नजर आए। इस दौरान यात्रियों की मदद के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं।
केवल कुर्ला ही नहीं, बल्कि सायन, अंधेरी, बोरीवली सहित निचले इलाकों और कई रेलवे स्टेशनों पर भी पानी भर गया है। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और आम मुंबईकरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई में एक बार फिर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते हालात और बिगडऩे की आशंका जताई जा रही है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।
वीडियो चूना भट्टी इलाके से है। pic.twitter.com/ykzYxgtnPI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
अब तक 14 लोगों की मौत
वहीं राज्य में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। नांदेड़ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग अलग घटनाओं में छह लोगों ने जान गंवा दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से कहा है कि आगामी 48 घंटे बेहद अहम हैं, वे सावधानी बरतें।
वहीं बारिश के चलते ट्रैक पर पानी भरने से मध्य रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण 12 से 14 लाख एकड़ भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गई हैं।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर में लगातार भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। pic.twitter.com/qQX7u4rJwv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
लम्बी दूरी की 14 ट्रेनें रद्द
महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने 14 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी हैं। जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
मध्य रेलवे की सीपीआरओ डॉ0 स्वप्निल नीला ने बताया कि बारिश के कारण लंबी दूरी की 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि 16 का समय बदला गया है और 6 ट्रेनों को गंतव्य से पहले स्टेशनों पर ही समाप्तध्प्रारंभ किया गया है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो गांधी मार्केट से है। pic.twitter.com/znXXxB5nDx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
8 फ्लाइट डाइवर्ट
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट को देखते हुए 8 फ्लाइट डाइवर्ट की गई है, जिसमें सूरत, अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइट है। इसमें से 6 इंडिगो, एक स्पाइसजेट और एक एयर इंडिया एयरलाइंस थी। 12 फ्लाइट को गो अराउंड के निर्देश दिए गए हैं। 250 से अधिक विमान देरी से चल रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट का रनवे पानी से लबालब भर गया है।
VIDEO | Maharashtra: Mumbai continues to witness rain. Visuals from the Gateway of India.
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/Sn3CjvKU8E
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2025
