चौराहे पर महिलाओं ने बैठकर जमकर की नारेबाजी, सीओ ने समझा बुझाकर किया शांत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज कस्बे के गांव नगला जोधा से अंबेडकर यात्रा आज लगभग 11.30 बजे प्रारंभ हुई। जिसमें डीजे लगाने को लेकर थाना अध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकार से अंबेडकर समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोगों से नोकझोंक होने लगी। लोग डीजे बजाने को अड़े रहे। जिस पर थाना अध्यक्ष ने पदाधिकारी और अध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई और मुकदमा लिखने की चेतावनी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा कार्यक्रम में एंट्री पर आपत्ति जताई। उन्होंने समिति के अध्यक्ष से कहा कि आप राजनीति कर रहे हैं।
यात्रा में आप द्वारा लिखित दिया गया था कि कोई डीजे नहीं बजेगा। इसके बावजूद अगर डीजे बजेगा तो आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और आपके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। जिस पर पदाधिकारियों ने डीजे ना बजाने की बात कहकर यात्रा की शुरुआत कराई। चौराहे पर आकर महिलाओं ने जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। जिस पर क्षेत्राधिकार अरुण कुमार ने समझा बुझाकर दोबारा यात्रा को आगे बढ़ाया और अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद यात्रा समाप्त हो गई। रैली में सपा से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य यशवीर, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य, बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल जाटव, बीनू टेलर, अजीत गौतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अंबेडकर यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर सीओ व थाना अध्यक्ष से भिड़े अनुयाई
