गत माह प्राप्त शिकायतों की भी जिलाधिकारी ने की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को कलेक्टे्रट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्यायें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी द्वारा गत माह के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही से सम्बधिंत समीक्षा की गयी, जिसमें उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि कुल 15 शिकायतों/समस्याओं पर चर्चा हुयी थी, जिसमें से कुल 08 शिकायतों की निस्तारण आख्यायें प्राप्त हुयी थीं। जिसमें से पुलिस अधीक्षक, खनन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, कायमगंज एवं अमृतपुर से सम्बधित 07 शिकायतों के निस्तारण आख्यायें अप्राप्त थी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सम्बधिंत अधिकारियों को अनुस्मारक पत्र जारी करने एवं उपस्थिति अधिकारियों को समय से शिकायतों का परीक्षण कर निस्तारित करने के निर्देश दिये। साथ ही साथ खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि जरूरतमंद कृषकों को बालू सरकारी दर पर उपलब्ध करायें। प्रगतिशील कृषक राममोहन दीक्षित निवासी ग्राम सिरोली विकास खण्ड मोहम्मदाबाद द्वारा विकास खण्ड स्तर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु मॉग की गयी जिसके लिये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया कि हम लोग शासन स्तर पर बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। नये एफ0पी0ओ0(किसान उत्पादक संगठन) के गठन के बारे में जानकारी चाही गयी। नहर मेें पानी छोडे ज़ाने की मॉग की गयी। जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि नहरों में पानी एक सप्ताह के अन्दर छोड़ दिया जायेगा। आर्यावर्त ग्रामीण बैक शाखा सिरोली में श्याम कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम खेड़ा सिरोली विकास खण्ड मोहम्मदाबाद द्वारा लोन के लिये आवेदन किया था जो कि अभी तक बैंक द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया। प्रगतिशील कृषक रामबहादुर राजपूत द्वारा कायमगंज चीनी मिल शरू कराये जाने की मॉग की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि दिनॉक नवंबर तक चीनीमिल चालू हो जायेगी। ग्राम रमापुर जसू विकास खण्ड शमसाबाद में पिछले छ: माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा हुआ है। जिसे विद्युत विभाग द्वारा अभी तक बदला नहीं गया है। ग्राम कोहनी नगला कमालगजं में ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा खुली बैठक नहीं करायी जाती है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक निदेशक मत्स्य, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0, जिला प्रबन्धक नाबार्ड , वरिष्ठ क्षेत्र प्रबन्धक इफको, सहायक अभियन्ता सिंचाई, जिला सहायक निबन्धक सहकारिता, सहायक अभियन्ता लद्यु सिंचाई, मण्डी सचिव कमालगंज एवं फर्रुखाबाद, सहायक निरीक्षक खाद्य एवं रसद विभाग, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वय फसल बीमा, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला परियोजना समन्वयक (यू0पी0डास्प) सहायक अभियन्ता नलकूप, सहायक अभियन्ता (जल निगम), अधिशाषी अभियन्ता विद्युत (ग्रामीण), कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।
भाकियू (टिकैत) गुट व लोक शक्ति ने किया बहिष्कार

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व लोकशक्ति द्वारा किसान दिवस का बहिष्कार किया गया तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि हर माह आयोजित होने वाले किसान दिवसों में भाकियू (टिकैत) व लोकशक्ति पार्टी अपनी आवाज उठाती आयी है, लेकिन न तो जन सुनवाई की गयी और न ही मांगों का निस्तारण किया गया। जिसके चलते उपरोक्त दोनों संगठन आज होने वाले किसान दिवस का बहिष्कार करते हैं। यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो आने वाले किसान दिवसों पर समस्त किसान जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर किसान दिवसों का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रभाकांत मिश्रा, अनिल कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, कमलेश शाक्य, अमित कुमार, सत्यभान झा, करुण कुमार, विमलेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
