खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापे मारकर संग्रह किये नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चैत्र नवरात्र के अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने निकट पंजाब नेशनल बैंक बाजार कला शमशाबाद स्थित सूरज पुत्र प्रमोद कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ साबूदाना का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। संतोषापुर शमशाबाद स्थित संजय कुमार पाल पुत्र रामरहीश पाल के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ मैदा का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। संतोषापुर शमशाबाद स्थित कृपाल सिंह पुत्र रामपाल सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान पाल प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थ छुआरा का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। मेन रोड चिलसरा स्थित मुकेश कुमार पुत्र रामप्रकाश के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। नैनिया नगला चिलसरा रोड स्थित भगवान नन्द सिंह पुत्र शिव सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ किशमिश का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। चिलसरा रोड स्थित सुखदेव पुत्र रामसिंह के खाद्य प्रतिष्ठान सुखदेव किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ किशमिश का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। कुल मिलाकर आधा दर्जन नमूने संग्रह किये गयेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *