फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से एवं प्राप्त शिकायत निस्तारण के क्रम में दिनांक ०३.०४.२०२४ को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, फर्रुखाबाद के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
नगर के मोहल्ला गढ़ी खॉ (छोटी गढ़ी), मनिहारी, फर्रुखाबाद पर स्थित इमरान पुत्र हन्नान के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर में खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनमानस के स्वास्थ्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।
