फूड सेफ्टी वाहन ने लिये 34 नमूने, जिसमें 32 विशुद्ध तथा 02 नमूने अशुद्ध पाये गये

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फूड सेफ्टी वाहन द्वारा खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गयी। उक्त वाहन द्वारा कादरीगेट व बस स्टैण्ड पर नमूनों की जांच की गयी। साथ ही ३८ खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को स्थान कादरीगेट व बस स्टैण्ड में नमूना जांच कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जागरुक किया गया तथा मिलावट की जांच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया गया। फूड सेफ्टी वाहन के साथ आये गुलाब सिंह द्वारा नमूनों की जांच की गयी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र रावत मौजूद रहे। जांच का विवरण निम्नवत है। प्रदीप किराना के यहां से तीन नमूने भरे गये, तीनों विशुद्ध पाये गये। सुशील राठौर के यहां से तीन नमूने भरे गये। जो तीनों विशुद्ध पाये गये। जयशंकर गुप्ता के यहां से तीन नमूने मिठाई के लिये गये। तीनों नमूने विशुद्ध पाये गये। अनुज के यहां से परचून के चार नमूने भरे गये। जो चारों विशुद्ध पाये गये। अशोक के यहां से परचून के दो नमूने भरे गये। दोनों नमूने विशुद्ध पाये गये। मनोज के यहां से परचून के चार नमूने भरे गये। चारों नमूने विशुद्ध पाये गये। दीपक कुशवाहा के यहां से दो नमूने भरे गये। दोनों नमूने विशुद्ध पाये गये। मुकेश पापड़ी वालों के यहां से दो नमूने भरे गये। दोनों नमूने विशुद्ध पाये गये। अतुल परचून की दुकान से को नमूना लिया गया। जो विशुद्ध पाया गया। अभिषेक के यहां से एक नमूना भरा गया। जो विशुद्ध पाया गया। अपना भोजनालय से तीन नमूने भरे गये। जिसमें एक अशुद्ध तथा दो विशुद्ध पाये गये। कृष्णा नमकीन के यहां से एक नमूना भरा गया। जो विशुद्ध पाया गया। दिवाकर परचून के यहां से दो नमूने भरे गयो। दोनों नमूने विशुद्ध पाये गये। राधेश्याम के यहां से दो नमूने भरे गये। जिसमें एक नमूना अशुद्ध तथा एक नमूना विशुद्ध पाया गया। जबकि अवधेश के यहां से एक नमूना भरा गया। जो विशुद्ध पाया गया। कुल ३४ नमूनों में ३२ विशुद्ध (पास) व ०२ अशुद्ध (फेल) पाये गये। यह जानकारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय फर्रुखाबाद ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *