फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फूड सेफ्टी वाहन द्वारा खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गयी। उक्त वाहन द्वारा संकिसा रोड मोहम्मदाबाद पर नमूना जाँच का किया गया। साथ ही ५३ खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को स्थान संकिसा रोड मोहम्मदाबाद में नमूना जांच कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जागरुक किया गया तथा मिलावट की जांच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया गया। फूड सेफ्टी वाहन के साथ आये गुलाब सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा द्वारा नमूनों की जांच की गयी। जो निम्न है। अंकुर के दो नमूनों में एक विशुद्ध व एक अशुद्ध, दिनेश के दो नमूने विशुद्ध, हरजेंद्र के दो नमूने विशुद्ध, राम किराना स्टोर के दो नमूने विशुद्ध, सोनू किराना स्टोर के तीन नमूने विशुद्ध, दीपक किराना स्टोर के तीन नमूने विशुद्ध, प्रदीप के तीन नमूने विशुद्ध, रिषभ के तीन नमूनों में दो विशुद्ध तथा एक अशुद्ध पाया गया। अवनीश के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। पप्पू यादव के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। पंकज राजपूत का एक नमूना अशुद्ध तथा एक नमूना विशुद्ध पाया गया। रमेशचंद्र किराना के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। पवन का एक नमूना विशुद्ध पाया गया। संजीव किराना के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। विकास गुप्ता का एक नमूना विशुद्ध पाया गया। राजवीर पाल के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। राजू के दो नमूने विशुद्ध पाये गये। अंकित गुप्ता, अतुल का एक-एक नमूना विशुद्ध पाया गया।
फूड सेफ्टी वाहन ने लिये 38 नमूने, जिसमें 35 विशुद्ध तथा तीन नमूने अशुद्ध पाये गये
