फूड सेफ्टी वाहन ने लिये 42 नमूने, जिसमें 39 विशुद्ध तथा 03 नमूने अशुद्ध पाये गये

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फूड सेफ्टी वाहन द्वारा खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गयी। उक्त वाहन द्वारा नवाबगंज पर नमूना जाँच का किया गया। साथ ही 33 खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को स्थान नवाबगंज में नमूना जांच कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जागरुक किया गया तथा मिलावट की जांच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया गया। फूड सेफ्टी वाहन के साथ आये आशीष कुमार वर्मा द्वारा नमूनों की जांच की गयी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार मौजूद रहे। जांच का विवरण निम्नवत है। बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से पनीर व पेड़ा का नमूना भरा गया, जो विशुद्ध पाया गया। राहुल के यहां से खोया, वर्फी, पेड़ा का नमूना भरा गया, जो विशुद्ध पाया गया। दुर्गा मिष्ठान भंडार से वर्फी का नमूना विशुद्ध पाया गया। आशु भारद्वाज के यहां से पेड़ा का नमूना विशुद्ध पाया गया। चंद्रशेखर शाक्य के यहां से पानी व पेड़ा का नमूना विशुद्ध पाया गया। अरुण किराना स्टोर से जीरा का नमूना विशुद्ध पाया गया। दिलीप के यहां से छेना की मिठाई का नमूना अशुद्ध पाया गया। अंकुल कुमार के यहां से जीरा, सौफ, मूंग की दाल का नमूना विशुद्ध पाया गया। यादव मिष्ठान भंडार से वर्फी, बेसन का लड्डू, खोया का नमूना विशुद्ध पाया गया। अवनीश गुप्ता किशमिश, अरहर दाल, मूंग की दाल का नमूना विशुद्ध पाया गया। आदेश राठौर के यहां से लौंग, सरसों के तेल का नमूना विशुद्ध पाया गया। गोविन्द उड़द की दाल, जीरा का नमूना विशुद्ध पाया गया। अवधेश कुमार का पेड़े का नमूना विशुद्ध पाया गया। दीपक की उड़द की दाल का नमूना विशुद्ध पाया गया। अमित का जीरे का नमूना विशुद्ध पाया गया। अनुज शाक्य का नमकीन, मिक्स नमकीन, नमकीन पिनट का नमूना विशुद्ध पाया गया। अमित किराना स्टोर से काली मिर्चा का नमूना अशुद्ध व सौंफ का नमूना विशुद्ध पाया गया। जय मिष्ठान भंडार के यहां से बंूदी का लड्डू का नमूना विशुद्ध पाया गया। अजय राठौर के यहां से अरहर की दाल व जीरा का नमूना विशुद्ध पाया गया। नरेंद्र सिंह के यहां से सरसों का तेल बेसन का नमूना विशुद्ध पाया गया। राधाकृष्ण के यहां से मसूर दाल, उड़द दाल, भुना चना, काली मिर्च का नमूना विशुद्ध पाया गया। कुल ४२ नमूनों में ३९ विशुद्ध (पास) व ०३ अशुद्ध (फेल) पाये गये। यह जानकारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय फर्रुखाबाद ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *