फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अमृतपुर विधानसभा के श्री श्याम सिंह स्कूल में (एसआईआर) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चर्चा की तथा लोगों को जागरुक किया। साथ ही सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ली।
ड़ॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मौजूद ग्रामीणों से अपील की कि वह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के फार्म अवश्य भरें, ताकि वोटर लिस्ट में संशोधन हो सके। उन्होंने कहा कि वीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म वोटरों को दे रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया गया है कि वे गणना फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को वापस दे दें। इस दौरान अगर कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो परिवार का कोई भी सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म बीएलओ को दे सकता है। इस अवसर पर रूकमांगल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, विपिन यादव, अनमोल यादव, शमशुल खान, मोनू कुशवाहा, संदीप यादव, विनोद यादव समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट में शुद्धीकरण के लिए अवश्य भरे एसआईआर फार्म-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
