क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए सपा प्रत्याशी को जिताये: डा0 जितेन्द्र यादव

-मतदाताओं केबीच अपनी बात रखते डॅ0 जितेंद्र यादव, एमएलसी मुकुल यादव व ब्लाक प्रमुख नीरज यादव आदि

*संकिसा बसंतपुर में जनसम्पर्क कर एमएलसी मुकुल यादव, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव ने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को किया लामबंद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगर पंचायत संकिसा अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रत्याशी सरिता यादव के पक्ष में वरिष्ठ सपा नेता एवं चुनाव प्रभारी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने जन सभायें करके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। डा0 यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वास्तव में विकास करा सकती है। क्षेत्रीय विकास के लिए सपा की पहचान रही है। सपा सरकार में ही प्रदेश में विकास की धारा बही और उस धारा पर भाजपा ने अपनी मोहर लगाकर योजनाओं के नाम बदल दिये। इस प्रकार का कार्य करने वाली पार्टी पर विश्वास जताना अपने पाव पर कुल्हाड़ी मारना है। इसलिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर विकास का रास्ता साफ करें।
डा0 यादव के संकिसा बसंतपुर के भ्रमण से सपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनता दिखायी दिया। उन्होंने विकास के लिए हर तरीके का सहयोग देने का आश्वासन भी सभाओं के दौरान दिया। सरिता यादव निवर्तमान प्रधान पमरखिरिया अशोक यादव की पुत्री है। उन्होंने क्षेत्र के संकिसा बसन्तपुर, हमीरखेड़ा, ऊनरपुर सहित कई क्षेत्रों में जन सम्पर्क व सभायें कर वोट मांगे। जन सम्पर्क और सभाओं के दौरान एमएलसी मुकुल यादव, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह यादव, भोला यादव, सलोवा के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, रोहितास यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *