राजेपुर, समृद्धि न्यूज। अजगर निकलने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जिठौली में दोपहर में धूप निकलते ही खेत से निकलकर एक अजगर बस्ती में पहुंच गया। जिससे देखते ही ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। वहीं तमाशबीनों की भीड़ लग गई और कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे। प्रधान बबलू सिंह ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना वन विभाग व आलाधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष देखा गया।

